
Lucky Plants: अगर देखा जाये तो घर या फिर गार्डन में पेड़-पौधे लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पौधे लगाने से हमें ऑक्सीजन मिलती है। जबकि धार्मिक दृष्टिकोण से पेड़-पौधे घर में लगाने से सभी प्रकार की बुराईयों का नाश होता है। यानी ये पौधे घर में सुख-समृद्घि लेकर आते हैं। इतना ही नहीं वास्तु की मानें तो घर में कुछ पौधों को लगाने से आपकी किस्मत भी खुल जाती हैं, मतलब आपको जीवन में तरक्की मिलने लगाती है और आपके बिकडे हुए काम एक बार फिर से पटरी पर आने लगते हैं। इसलिए आप भी कुछ पौधों को अपने घर में लगाकर धन संबंधी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
कड़ी पत्ते का पौधा
आपको यह तो मालूम ही होगा की कड़ी के पत्ते का इस्तेमाल खाना बनाते समय बहुत सारी चीजों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कड़ी पत्ते का पौधा वास्तु दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इसको लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इस पेड़ को घर में लगाने से शनि,राहु और केतु तीनों प्रसन्न रहते हैं।
पारिजात का पौधा
पारिजात के पौधे की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी और इसमें 14 रत्नों की उत्पत्ति हुई। इसकी खास बात यह है कि इसको केवल छू लेने से ही मात्र सारी थकान दूर हो जाती है। यह पौधा वृक्ष देवताओं को बहुत अधिक पसंद है। इस पौधे को भी घर में लगाने से धन – धान्य की कभी कोई कमी नहीं रहती हैं। इतना ही नहीं इस पौधे को लगाने के बाद उस घर में कभी दरिद्रता भी नहीं आती।
केले का पेड़
केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना गया है। ऐसी मान्तया है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता यह भी है अगर किसी भी बच्चे को कोई चीज जल्दी याद नहीं होती है तो पेड़ की छांव में बैठकर पढ़ते हैं तो पाठ जल्दी-जल्दी याद हो जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. TimesBull . Com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
The post Lucky Plants: इस पौधे को केवल छू लेने से दूर होती है थकान, छू मंतर हो जाएंगी सभी परेशानियां, आज ही लगाएं appeared first on Times Bull.